आओ महिला सशक्त बनाएं भारत
एक नया सवेरा लाए भारत

नए उमंग नए जोश से,
इस गुलशन को महकाए भारत
आओ महिला सशक्त बनाएं भारत

सिर्फ़ कर्म ना बच्चे पैदा का हो
चूल्हे में ना फूँकी जाए
करे सिर ऊँचा हिन्द का
सदैव भारत को महिलाओं से पहचाना जाए
आओ महिला सशक्त बनाएं भारत
एक नया सवेरा लाए भारत ।।

केवल पुरुष ही रक्षा का दायित्व ना ले
महिलाएं भी दुर्गा का रूप धरे,
आने वाले रक्षाबंधन में
भाई की कलाई नहीं बहन की कलाई पर राखी बांधी जाए
आओ महिला सशक्त बनाएं भारत
एक नया सवेरा लाए भारत ।।

कोई टिप्पणी नहीं